प्रधानमंत्री मोदी
की लोकप्रीयता पूरी दुनिया में देखी जा रही है, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है
पाकिस्तानी अमेरिकी व्यवसायी साजिद तरार का, साजिद तरार ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी न केवल भारत के लिए
बल्कि दुनिया के लिए एक अच्छे नेता हैं। उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा
नेता मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि पीएम मोदी पाकिस्तान
के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।