logo
Blog single photo

टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ‘लोन वुल्फ’ हमले का खतरा

-      आईएसआईएस खुरासान ने एक वीडियों जारी कर दी लोन वुल्फ हमले की धमकी

T20 विश्वकप में भारत पाकिस्तान के बीच 9 जून को अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले मुकाबले पर आतंकी खतरा मंडराने लगा है। इस्लामिक आतंकी संगठन ISIS खुरासान ने लोन वुल्फ हमले की धमकी दी है। इस धमकी के बाद से सुरक्षा को और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है।

टी20 विश्वकप में भारत पाक के मैच के पहले आयी इस धमकी जहां एक ओर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है वहीं क्रिकेट प्रेमियों की चिंता भी बढ़ गयी है। न्यू यॉर्क के नसाऊ काउंटी के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले ये धमकी को लेकर पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने कह़ा कि इस मैच में हमले की धमकी मिली है सुरक्षा के लिए 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लगाए जाएँगे।

ऑप इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नसाऊ काउंटी के मुख्य अधिकारी ब्रूस ब्लैकमेन ने इस हमले की धमकी को लेकर कहा, “हमने इस धमकी के बाद काफी सावधानियां बरतना शुरु कर दिया है। हमने स्टेडियम, इसके पास में स्थित आइजनहॉवर पार्क और पार्किंग स्थलों को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं।

कमिश्नर राइडर ने धमकी की विश्वसनीयता को लेकर बताया, “जब आपके पास इतनी बड़ी भीड़ आने वाली हो तो किसी धमकी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम इस मामले में एक एक बिंदु की जाँच करेंगे और यहाँ के रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि 9 जून को स्टेडियम सबसे सुरक्षित जगह होगी।

वीडियों जारी कर दी गयी धमकी

कमिश्नर राइडर ने बताया कि लोन वुल्फ हमले की धमकियाँ लम्बे समय से मिल रही हैं लेकिन इनमें से अधिकांश धमकियाँ 9 जून के भारत-पाकिस्तान मैच की तरफ केन्द्रित हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ISIS द्वारा जारी एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें लोन वुल्फ धमकी की बात कही गई।

विश्वकप आयोजक ICC ने भी इस मैच के संबंध में फैंस को कहा है कि वह सुरक्षा के लिए लगातार प्रशासन के साथ मिल कर काम कर रहा है, ऐसे में कोई भी खतरा नहीं होने दिया जाएगा। न्यू यॉर्क के गवर्नर ने भी सुरक्षा के अधिक इंतजाम के आदेश दिए हैं।

भारत पाकिस्तान मैच को लेकर यह धमकी ISIS खुरासान के एक ग्रुप में दी गई थी। ISIS K ने इसे पोस्ट किया था। इसमें स्टेडियम के हमले पर एक वीडियो बनाई गई थी। इसमें हमले को लेकर और भी बातचीत की गई थी। यह सारी बातचीत ब्रिटेन के एक चैट ग्रुप में की गई थी।

इससे पहले भी T20 विश्व कप को लेकर खतरे की बात सामने आ चुकी है। दरअसल, T 20 विश्व कप के कुछ मैच अमेरिका जबकि कुछ मैच कैरिबियाई देशों में होंगे। कैरिबियाई देशों में हमले की बात कही गई थी। भारतीय टीम अपने मैचों के लिए अमेरिका पहुँच चुकी है लेकिन अब यह लोन वुल्फ खतरा आ गया है।

क्या होता है लोन वुल्फ हमला?

लोन वुल्फ का अर्थ अकेला भेड़िया होता है। आतंक के संबंध में इस शब्द का अर्थ किसी एक आतंकी द्वारा अकेले किए गए हमले से होता है। ऐसे हमले में आतंकी और किसी की मदद नहीं लेता और खुद से ही बड़ी संख्या में लोगों को मारता है। यह हमला गाड़ी से लोगों को कुचल कर या ऐसे कोई भी काम करके किया जा सकता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो।

बीते कुछ सालों में इस तरह के हमले बढ़े हैं। इसी तरह के एक हमले में फ़्रांस में मोहम्मद लहूज ने एक वैन को लोगों के बीच घुसा कर 86 लोगों को मार दिया था। ऐसे ही काफी हमले यूरोप और अमेरिका में हुए थे।

 

 

Top