-
वाराणसी में 100 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण
शिविर 14 जून से
-
21 जून योग दिवस पर होगा योगासन का प्रदर्शन
वाराणसी। एकता एवं अनुशासन का संदेश देने वाला NCC यानी नेशनल कैडेट कोर भारत की एक ऐसी शक्ति है, जो युवाओं को सैना के जवान के तौर पर तैयार करती है। उत्तर प्रदेश के 100 बटालियन एनसीसी की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 14 जून से शुरु होने वाला है। वाराणसी के प्रख्यात महाविद्याल उदय प्रताप कॉलेज द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर - 317 का वाराणसी के सनबीम सनसिटी बच्छाव में होने जा रहा है।
शिविर के संदर्भ में तथा इसके
उद्देश्यों को विस्तार से बदलते हुए शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ईला वर्मा ने
बतलाया- "शिविर का उद्देश्य कैडेटों के अंदर नेतृत्व एवं सहचार्य की भावना
पैदा करना, बी एवं सी
प्रमाण पत्र की तैयारी, व्यक्तित्व
विकास हेतु अवसर उपलब्ध कराना, सामाजिक कार्यों जल संकट एवं पर्यावरण के प्रति कैडेटों में
अभिरुचि पैदा करना तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति कैडेटों में जन जागरण पैदा
करना है।"
एनसीसी शिविर में कैडेट को ड्रिल, हथियारों की जानकारी, मानचित्र
अध्ययन और फायरिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही एनसीसी कैडेटों को मोटिवेट
करने के लिए देश के जाने-माने हस्तियों का व्याख्यान भी कराया जाता है। 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर
पर सनबीम सनसिटी बच्छाव में एनसीसी कैडेटों द्वारा विशाल योग प्रदर्शन किया जाएगा।
शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन होंगे।
इस शिविर में प्रतिभागी कैडेट डॉ.
संपूर्ण आनंद संस्कृत विश्वविद्यालय, उदय प्रताप डिग्री एवं इंटर कॉलेज, बलदेव डिग्री कॉलेज बड़ागांव, बयालिसी डिग्री कॉलेज जौनपुर, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर, जीवनदीप स्कूल बड़ा लालपुर, हैप्पी होम पब्लिक स्कूल, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय
परमानंदपुर, बरियासनपुर
इंटर कॉलेज चिरईगांव, महादेव पीजी कॉलेज चिरईगांव, नेशनल इंटर कॉलेज पिंड्रा, आर एस कान्वेंट स्कूल, एवं सनबीम सन सिटी बच्छाव के
होंगे। कुल कैडेटों की संख्या 500 होगी। जिसमें छात्र सैनिक 350 एवं छात्रा सैनिक 150 होगें।