- 17 साल के हमलावर ने की तीन बच्चियों की चाकू मारकर हत्या
- ब्रिटेन वासियों ने अवैध अप्रवासी और मुस्लिम कट्टरतंथियों से देश को बचाने के लिए किया प्रदर्शन
XposeTimesNewsDesk
ब्रिटेन
के साउथपोर्ट शहर में तीन बच्चियों की हत्या कर दी गयी, जिसके बाद वहां दंगे भड़क
गये हैं, दंगे में ब्रिटेन में रहने वाले मुस्लिम औऱ ब्रिटिश लोग आमने सामने आ गये
हैं, बच्चियों की हत्या करने वाला 17 साल का लड़का है जो प्रवासी बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के
अनुसार, सोमवार
29 जुलाई 2024 को ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में गायिका टेलर स्विफ्ट का एक योगा
एवं म्यूजिक कार्यक्रम था जिसमें इस प्रवासी युवक ने चाकू से हमला बोल दिया था। इस
हमले में तीनों बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल हमलावर ब्रिटिश पुलिस की गिरफ्त में
हैं। पुलिस ने उसका नाम बताने से इनकार किया है। हालाँकि मीडिया रिपोर्ट्स में
उसका नाम एक्सेल रबुदाकाना बताया गया है, वह एक अश्वेत है।
उसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस का दावा है कि इस हमलावर
का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है। कई जगह दावा किया गया
कि हमला करने वाला प्रवासी इस्लामी कट्टरपंथी है।
ऑप इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस हमले के बाद ब्रिटेन में लोग आक्रोशित हो गए और अवैध प्रवासियों और इस्लामी कट्टरपंथ से देश को बचाने की माँग को लेकर सड़कों पर उतर आए। ब्रिटेन के कई शहरों में इसके जवाब में मुस्लिम समूह भी सड़कों पर उत्पात मचाते देखे गए हैं। एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल कई वीडियो में दावा किया गया है कि मुस्लिमों ने कई जगह पर चाकू और कुल्हाड़ी के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को धमकाया। मुस्लिम डिफेन्स लीग पर उत्पात मचाने का आरोप है।
https://x.com/legalhindudef/status/1820064975139823686
ऐसे ही एक वायरल
वीडियो में दावा किया गया कि एक ब्रिटिश व्यक्ति को घेरकर मुस्लिमों ने मारा।
दूसरे वीडियो में मुस्लिमों को पुलिस पर हमला करते हुए दिखाया गया है। कई मुस्लिम
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एक वीडियो में दावा
किया गया है कि मुस्लिम भीड़ ब्रिटेन के शहरों में सड़कों पर अल्लाहू अकबर के नारे
लगा रही है। ब्रिटेन के लोग इन प्रवासियों को देश से भगाने की माँग कर रहे हैं।
ब्रिटेन की पुलिस मुस्लिम प्रदर्शनकारियों के सामने लाचार नजर आ रही है।
ब्रिटेन की पुलिस पर
आरोप है कि वह उन लोगों को पकड़ रही है जो बच्चों को मारने वालों का विरोध कर रहे
हैं जबकि हमला करने वालों पर वह नरमी बरत रही है। ब्रिटिश पुलिस ने 100 से अधिक
प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
ब्रिटेन के
प्रधानमंत्री किएर स्टारमर ने कहा है कि जिन लोगों ने भी इन प्रदर्शनों में हिस्सा
लिया है उनको छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रदर्शन करने वाले पछताएँगे।
उन्होंने इस पूरे प्रदर्शन का ठीकरा दक्षिणपंथी समूहों पर फोड़ दिया है। उनका कहना
है कि पुलिस जल्द ही प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को झेलना पड़ेगा।