logo
Blog single photo

इजरायल ने अपने मॉस्ट वॉन्टेड टारगेट तबताबाई को मारा


-          तबताबाई पर था 45 करोड़ रुपये का इनाम

-          लेबनान में एयर स्ट्राइक करके इजरायल ने हायथम अली तबताबाई को मारा

XposeTimesNewsDesk. एक साल के सीजफायर के बाद इजरायल ने एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हायथम अली तबताबाई को मार गिराया है। इजरायल ने ये हवाई हमला लेबनान के बेरूत की एक बहुमंजिला इमारत पर किया जिसमें तबताबाई के होने की सूचना थी। इस खबर की पुष्टी इजरायल ने किया है, साथ ही लेबनाने के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि हमले में 5 लोगों की मौत हुई है हालॉकि सभी मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है।

इजरायल का कहना है कि हिजबुल्लाह बतताबाई की अगुवाई में फिर से हथियार बनाने की कोशिश में जुटा हुआ था इसी कारण से उसे मार गिराया गया है। इजरायल के लिए तबताबाई मोस्ट वॉन्टेड टारगेट था। जिसपर 50 लाख डॉलर यानी करीब 45 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लेबनान में 2023-24 के भीषण युद्ध के दौरान इजरायली हमले में ज्यादातर हिजबुल्लाह लीडर मारे गए थे। इसमें तबताबाई बच निकला था। अमेरिकी मध्यस्थता के बाद ये युद्ध समाप्त हुआ, लेकिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए इजरायल ने हायथम अली तबताबाई को मार गिराया।

हायथम अली तबताबाई 1980 के दशक में हिजबुल्लाह में शामिल हुआ। इसके बाद से वह कई अहम पदों पर रहा और कई लड़ाइयाँ लड़ी। वह हिज्बुल्लाह की दूसरी पीढ़ी के लड़ाकों में शामिल था, जो सीरिया और यमन में सहयोगी सेनाओं के साथ युद्ध में शामिल था।

इस हमले के बाद एक बात साफ हो गयी है कि इजरायल अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए हर सीमा को पार कर सकता है। सीजफायर होने के बाद भी इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला यही दर्शाता है।

 #IsrailLebnanWar #Hijbollah #Airstrick 

Top