चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर
हंगामा हुआ है। हरियाणा पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान मौके
पर अफरातफरी मच गई है। दोपहर 2 बजे के करीब किसान बॉर्डर से आगे बढ़ने की कोशिश कर
रहे थे, लेकिन
अब लगातार पुलिस आंसू गैस
के गोले छोड़े हैं। अब यहां पर जंग जैसे हालात हो गए हैं और हालात बेकाबू होने
लगे हैं। पुलिस ने पहले ही दिल्ली से हरियाण की ओर जाने वाले रास्ते पर सीमेट के बैरिकेड
लगाये थे उसे कंक्रीट द्वारा जाम किया जा रहा है। ताकि आंदोलनकारियों द्वारा इसे
तोड़ने की कोशिश को रोका जा सके।
जानकारी के अनुसार, शंभू बॉर्डर
पहुंचे नौजवानों ने बैरिकैड्स को मौके से उठाया तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है।
पुलिस ड्रोन के जरिये बॉर्डर से दूसरी तरफ नजर बनाए हुए थी। वहीं, करीब साढ़े 12 के करीब ड्रोन
से भी टियर गैस के गोले छोड़े गए हैं। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के
लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हरियाणा पुलिस ने घोषणा की और कहा कि ‘जब तक किसान
नेता नहीं आ जाते हैं किसी को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। अगर किसी को एसपी या डीसी से
बात करनी हो, तो इस 9729990500’ नंबर पर सपंर्क
किया जा सकता है।
लगायी गयी है धारा 144
पिछली बार किसानो द्वारा 378 दिन तक चले आंदोलन को देखते
हुए सरकारी तंत्र द्वारा पहले ही धारा 144 लगा दी गयी है। इंटरनेट सेवा को बंद कर
दिया गया है ताकि किसी तरह की अफवान न फैलायी जा सके। बताया जा रहा है किसान छह महीने का राशन लेकर निकले है ।
कृषि मंत्री ने दिया बातचीत का मौका
कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने आंदोलन करने वाले किसानों से
बातचीत करने का मौका दिया है, ताकि उनकी बात सुनी जा सके औऱ समाधान निकालने का
प्रयास किया जाए।
मुंह पर बांधे रुमाल
मौके पर पहुंचे नौजवान और अन्य लोग
मुंह पर रुमाल बांधे हुए हैं और आंसू गैस के असर से बचने के लिए यह इंतजाम
प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए गए हैं। साथ ही मौके पर पानी के टैंकर भी रखे गए
हैं, ताकि
आंसू गैस का असर कम किया जा सके। पुलिस ने करीब आधे घंटे तक टियर गैस के गोले
छोड़े गये और इस कारण किसान मौके से करीब 100 मीटर
पीछे चले गए हैं। हालांकि,
आगे जाने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन जैसे ही कोई भी आगे बॉर्डर की तरफ
बढ़ता है तो पुलिस गोले छोड़ती है।
किसान किए डिटेन
इससे पहले,
अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसान पहुंचे थे। यहां पर सीमा से पहले ट्रैक्टर
ट्रालियों का काफिला रुक गया था। साथ ही पुलिस ने कई किसानों को डिटेन किया था।
फिलहाल, शंभू
बॉर्डर पर काफी गहमागहमी है। यहां पर लगातार किसानों की संख्या भी बढ़ रही है।